आग लगने से हजारों का नुकसान

इचाक . थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में अर्जुन महतो के घर में आग लग गयी. जिससे घर में रखे पुआल,अनाज,लकड़ी व अन्य सामान जल कर राख हो गया. घर से सटे कारू महतो,अनिल महतो (दोनों के पिता झमन महतो) के पुआल का दो मचान भी जल गया. इस घटना में लगभग 40 से 50 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 2, 2015 6:03 PM

इचाक . थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में अर्जुन महतो के घर में आग लग गयी. जिससे घर में रखे पुआल,अनाज,लकड़ी व अन्य सामान जल कर राख हो गया. घर से सटे कारू महतो,अनिल महतो (दोनों के पिता झमन महतो) के पुआल का दो मचान भी जल गया. इस घटना में लगभग 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे घटी. आग क ो ग्रामीणों ने पंप सेट के जरिये बुझाया. इस संबंध में अर्जुन महतो व अन्य दो लोगों ने इचाक थाना में आवेदन दिया है.जिसमें गांव के ही प्रदीप महतो (पिता नारायण महतो) पर आग लगाने का आरोप लगाया है. इचाक पुलिस मामले की जांच कर रही है.