भूमि बेचे जाने के विरोध में धरना

* मामला छठ व दशकर्म घाट की भूमि का हजारीबाग : छठ घाट व दशकर्म घाट सुरक्षा समिति तथा महात्मा गांधी स्मारक विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से सर्वदलीय धरना दिया गया. धरना सुरेंद्र प्रजापति द्वारा घाट की भूमि को बेचे जाने को लेकर दिया गया. अध्यक्षता वयोवृद्ध शिक्षक कृष्णा राम ठाकुर ने की. संचालन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 20, 2013 3:38 AM

* मामला छठ व दशकर्म घाट की भूमि का

हजारीबाग : छठ घाट व दशकर्म घाट सुरक्षा समिति तथा महात्मा गांधी स्मारक विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से सर्वदलीय धरना दिया गया. धरना सुरेंद्र प्रजापति द्वारा घाट की भूमि को बेचे जाने को लेकर दिया गया. अध्यक्षता वयोवृद्ध शिक्षक कृष्णा राम ठाकुर ने की. संचालन राजेश कपूर ने किया.

आयोजन सुरक्षा समिति अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज कुमार गुप्ता ने किया. धरना को कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय यादव, जवाहरलाल सिन्हा, कूद के मुखिया लोकनाथ साव, वार्ड पार्षद अशोक वर्मा, भाजपा के विजय वर्मा, पारितोष मिश्र, मुनेश्वर राणा, मोती राणा, पंकज कुमार,कृष्णा पासवान, साधक सुबोध, बबलू गुप्ता, सुधीर राम,धीरज कुमार सिन्हा ने संबोधित किया.

इस अवसर पर रिंकू राम, विजय केसरी, सोनू वर्मा, राजकिशोर सोनी, संजय सोनी, गणोश ठाकुर, संतोष, राम रोहन, शंकर सेन, भगवान, सुरेंद्र, किशोर, चेतलाल, महावीर साव आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version