पेंशनरों ने मनाया स्थापना दिवस
हजारीबाग. पेंसनर कल्याण समाज ओरिया सीतागढ़ का आठवां स्थापना वार्षिक समारोह दुर्गा मंडप ओरिया में हुआ. अध्यक्षता सभापति फूलचंद महतो ने की. जिला अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह,सचिव मुनेश्वर सिंह,कोषाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद,उमा प्रसाद,देवकी लाल नंदन, वसंत ठाकुर,चंद्रेश्वर प्रसाद समेत जिला कमेटी के सदस्य उपस्थिति हुए. संचालन शाखा अध्यक्ष नारायण सिंह ने किया. सचिव महावीर राम ने […]
हजारीबाग. पेंसनर कल्याण समाज ओरिया सीतागढ़ का आठवां स्थापना वार्षिक समारोह दुर्गा मंडप ओरिया में हुआ. अध्यक्षता सभापति फूलचंद महतो ने की. जिला अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह,सचिव मुनेश्वर सिंह,कोषाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद,उमा प्रसाद,देवकी लाल नंदन, वसंत ठाकुर,चंद्रेश्वर प्रसाद समेत जिला कमेटी के सदस्य उपस्थिति हुए. संचालन शाखा अध्यक्ष नारायण सिंह ने किया. सचिव महावीर राम ने वर्ष 2013-14 को प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सीसीएल से सेवानिवृत्त देवकी राम ने सदस्यता ग्रहण की. मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने संगठन की एकता और सदस्यता विस्तार पर जोर दिया. कल्याण कोष का शुभारंभ हुआ. वयोवृद्ध सदस्य यशोदा देवी और प्रेम मंडल को शॉल ओढ़ा कर मौके सम्मानित किया गया. पूर्व अध्यक्ष दनेश्वर राम,सदस्य श्याम सुंदर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी.
