दूल्हा सहित बाराती बने बंधक

चौपारण : चतरा के मयूरहंड प्रखंड के सेवाल करमा गांव में दूल्हा अनुज यादव (पिता पितो यादव) सहित पूरी बारात को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया. घटना गुरुवार रात उस समय की है, जब शादी से पहले लड़की पक्ष को किसी ने यह कह कर भड़का दिया कि दूल्हा एचआइवी से पीड़ित […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 9, 2015 8:33 AM

चौपारण : चतरा के मयूरहंड प्रखंड के सेवाल करमा गांव में दूल्हा अनुज यादव (पिता पितो यादव) सहित पूरी बारात को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया. घटना गुरुवार रात उस समय की है, जब शादी से पहले लड़की पक्ष को किसी ने यह कह कर भड़का दिया कि दूल्हा एचआइवी से पीड़ित है. इस अफवाह के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया.

उग्र हो गये लड़की पक्ष के लोग : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के बरहमोरिया गांव निवासी पितो यादव के पुत्र अनुज की शादी चतरा के सेवाल करमा गांव के रोशन यादव की पुत्री से तय हुई थी. बारात तय समय पर धूम-धाम से रोशन यादव के घर पहुंची. इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि लड़का एचआइवी से पीड़ित है.

इसके बाद लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गये. लड़की पक्ष का कहना था कि जब तक लड़के की विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच नहीं हो जाती, बारातियों को मुक्त नहीं किया जायेगा. बताया जाता है कि लड़की पक्ष ने बारातियों पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया. शुक्रवार शाम तक लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को मुक्त नहीं किया था.

Next Article

Exit mobile version