कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजनडोमचांच. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत के 22वीं वर्षगांठ पर प्रखंड के बेहराडीह उत्क्रमित उवि में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मानवाधिकार जन निगरानी समिति वह स्वयंसेवी संस्था संग्राम के तत्वाधान में संस्था के कार्यकर्ता वंदना चंद्रवंशी ने बाल विवाह व अन्य कानून की जानकारी दी. मानवाधिकार कार्यकर्ता ओंकार विश्वकर्मा ने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि किशोर से संबंधित मामले के लिए अलग न्यायालय की व्यवस्था है और उनसे संबंधित मामले छह माह के अंदर खत्म करने का प्रावधान है. सुमन कुमार मेहता ने संविधान मे निहित मौलिक अधिकारों की जानकारी दी. कार्यक्रम में सुनीता देवी, प्रियंका कुमारी, डॉली कुमारी, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, सोनी,बंसती, संजना, वीणा, सरीता , सुजीत कुमार, सोनू कुमार, भोला पासवान, नीरज, अभिषेक के साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक व बच्चे उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सुनीता देवी ने किया.
लेटेस्ट वीडियो
कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजनडोमचांच. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत के 22वीं वर्षगांठ पर प्रखंड के बेहराडीह उत्क्रमित उवि में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मानवाधिकार जन निगरानी समिति वह स्वयंसेवी संस्था संग्राम के तत्वाधान में संस्था के कार्यकर्ता वंदना चंद्रवंशी ने बाल विवाह व अन्य कानून की जानकारी दी. मानवाधिकार कार्यकर्ता […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
