चलकुशा प्रखंड में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

चलकुशा प्रखंड में शांतिपूर्ण हुआ मतदान चलकुशा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को चलकुशा में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि चलकुशा में लगभग 74 प्रतिशत वोट डाला गया़ प्रखंड के 104 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं ने जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ चलकुशा में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 28, 2015 7:38 PM

चलकुशा प्रखंड में शांतिपूर्ण हुआ मतदान चलकुशा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को चलकुशा में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि चलकुशा में लगभग 74 प्रतिशत वोट डाला गया़ प्रखंड के 104 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं ने जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ चलकुशा में सुबह सात बजे से लेकर शाम तीन बजे तक वोट डाले गये़ सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रो पर अधिक देखी गयी़ धान कटनी के बावजूद लोगों ने गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्रो पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक देखी गयी़ मस्केडीह के बूथ नं 67 पर 366 मत में 239 वोट पड़ा. बूथ 68 पर 264 में 177 मत़ बूथ 69 पर 311 में 240 मत़, बूथ 70 पर 234 में 161 मत़, बूथ 71 पर 245 में 151 मत, बूथ 72 पर 311 में 218 मत, बूथ 73 पर 265 में 207 मत, बूथ 74 पर 236 में 153 मत, बूथ 75 पर 265 में 197 मत, बूथ 76 पर 329 में 175 मत़, बूथ 77 पर 448 में 210 मत़, बूथ 78 पर 378 में 236 मतदाताओं ने वोट डाले़ मतदान के दौरान चलकुशा निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, दंडाधिकारी देवंती देवी़, थाना प्रभारी चेमा तिर्की तथा अन्य पदाधिकारी विभिन्न बूथों पर घूम-घूम कर नजर रखे हुए थे़ चलकुशा में हुए दूसरे चरण के चुनाव में चलकुशा में एक जिला परीषद सीट, नौ मुखिया, 10 पंचायत समिति सदस्य एवं 104 वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ़

Next Article

Exit mobile version