लोकसभा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा

हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम रेहादा डैम में हुआ. सांसद यशवंत सिन्हा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा. दशकों से देश पर राज कर रहे कांग्रेस सारे प्रयासों के बाद भी विफल रही है. नरेंद्र मोदी को देश का कमान सौंपना होगा. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 23, 2014 6:18 AM

हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम रेहादा डैम में हुआ. सांसद यशवंत सिन्हा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा. दशकों से देश पर राज कर रहे कांग्रेस सारे प्रयासों के बाद भी विफल रही है.

नरेंद्र मोदी को देश का कमान सौंपना होगा. मनीष जायसवाल ने कहा कि आज हमलोगों को यहां से संकल्प लेकर जाना होगा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा. मनीष जायसवाल के समर्थन में जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष ललेंद्र साव उर्फ लाखपति के नेतृत्व में सदर प्रखंड के 150 झाविमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. सभी को सांसद यशवंत सिन्हा ने माला पहना कर स्वागत किया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, प्रखंड अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रशांत सिन्हा, महामंत्री शमरेंद्र सिन्हा, अनिल मिश्र, अशोक यादव, काली साव, डॉ बंशीधर रूखैयार, नगर पर्षद अध्यक्ष अंजली कुमारी, दीपकनाथ सहाय, शंकरचंद्र पाठक, रंजन कुमार चौधरी उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version