चरही घाटी में पलटा सेब लदा ट्रक, लेने के लिए लगी भीड़
चरही. चुरचू प्रखंड अंतर्गत चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी यूपी मोड़ में 10 अक्तूबर की देर रात सेब से लदा ट्रक (यूपी823635) पलट गया. इसमें चालक ऋषि व उपचालक रवि घायल हो गये. चरही घाटी बजरंगबली मंदिर के समीप बस (जेएच02ए0105) और ट्रेलर (पीबी11बीआर 5919) में टक्कर हुई. इसमें ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 12, 2016 7:16 AM
चरही. चुरचू प्रखंड अंतर्गत चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी यूपी मोड़ में 10 अक्तूबर की देर रात सेब से लदा ट्रक (यूपी823635) पलट गया. इसमें चालक ऋषि व उपचालक रवि घायल हो गये. चरही घाटी बजरंगबली मंदिर के समीप बस (जेएच02ए0105) और ट्रेलर (पीबी11बीआर 5919) में टक्कर हुई.
इसमें ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना से एनएच -33 पर वाहनों का अवागमन ठप हो गया. लगभग चार घंटे तक चरही घाटी में गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. चरही, हाथियारी व आसपास के ग्रामीणों को पता चला कि चरही घाटी में सेब से लदा ट्रक पलटा है, तो सेब लेने के लिए लोगों का तांता लग गया. चरही पुलिस भी सेब के लिए जमी रही. चरही घाटी में एक ही दिन दो जगहों में सड़क दुर्घटना होने के कारण वाहनों व यात्रियों के अवागमन में काफी परेशानी हुई.
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 11:08 PM
January 14, 2026 11:04 PM
January 14, 2026 11:03 PM
January 14, 2026 11:03 PM
January 14, 2026 11:02 PM
January 14, 2026 11:01 PM
January 14, 2026 11:01 PM
January 14, 2026 11:00 PM
January 14, 2026 10:59 PM
January 14, 2026 10:58 PM
