केरेडारी में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह

मनातू पंचायत के बकचोमा में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ.

By Prabhat Khabar News Desk | July 24, 2024 4:35 PM
an image

केरेडारी.

मनातू पंचायत के बकचोमा में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ. युवा नेता सुनील कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थामा. आजसू के बड़कागांव विस प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार जनता ने विकास के लिए मतदान करने का मन बनाया है. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, युवाओं को यहीं पर रोजगार से जोड़ेंगे. बड़कागांव में उद्योग का हब होने के बावजूद यहां के युवाओं का पलायन उनके परिवार के लिए भी दुःखदायी होता है. मौके पर केंद्रीय सदस्य भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, लीलाधन साव, सुनील कुमार, पूजा कुमारी, पंसस चरमी देवी, सीता देवी, पूजा देवी, उर्मिला देवी, सहदेव तुरी, राजेंद्र तुरी, केदार तुरी, हुलास महतो, भोला महतो, रूपण गंझू भोक्ता, बिहारी महतो, देवंती देवी, रीना देवी, चिंता देवी, अनीता देवी, संतोषी देवी, मानी देवी, सुकर देवी, मंगर तुरी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version