तिरंगा सम्मान यात्रा कल, केंद्रीय मंत्री होंगी शामिल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी.

By Prabhat Khabar News Desk | August 11, 2024 5:20 PM
an image

इचाक.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी. भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय बैठक बड़ा अखाड़ा में हुई. अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार बख्शी व संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता ने की. जिला महामंत्री सुनील मेहता व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुमकुम देवी शामिल हुईं. सुनील मेहता ने कार्यकर्ताओं से 13 अगस्त को आयोजित बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय तिरंगा सम्मान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया. तिरंगा यात्रा इचाक मोड़ से देवकुली तक निकाली जाएगी. जिला महामंत्री सुनील मेहता ने कहा की विधानसभा स्तरीय तिरंगा सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगी. कुमकुम देवी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने की अपील की. मौके पर मुखलाल प्रसाद मेहता, गौतम नारायण सिंह, भागवत मेहता, ओमप्रकाश मेहता, अशोक कुमार मेहता, अंजू यादव, राजकुमार राम, रवि शंकर उर्फ भोला, नवलेश कुमार, सीताराम कुशवाहा, निरंजन मेहता, परमेश्वर राम, उमेश गिरी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version