24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोहे के कील से पीठ में छिदवा कर 60 फीट ऊंचे खंभे पर झूले शिव भक्त

बनस मेला बड़कागांव में धूमधाम से मनाया गया. शिव भक्त 24 घंटे तक उपवास रहकर दहकते अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति और शक्ति का परिचय दिया.

दहकते अंगारों पर नंगे पांव में चलकर दिया आस्था का परिचय प्रतिनिधि, बड़कागांव बनस मेला बड़कागांव में धूमधाम से मनाया गया. शिव भक्त 24 घंटे तक उपवास रहकर दहकते अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति और शक्ति का परिचय दिया. इसके बाद माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर अपने पीठ में लोहे की कील से छिदवा कर 60 फीट खंभे के लट्ठे में झूलकर आस्था व्यक्त किया. इसे देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबा रहे थे. बनस मेला लगना सात जून की शाम में ही शुरू हो गया था. रात भर छऊ नृत्य का लोगों ने आनंद लिया. मेला का शोभा बढ़ाने के लिए मीना बाजार का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन राम नवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी ने किया. मौके पर सरोज सोनी, महंगू ठाकुर भी मौजूद थे. मेले में ड्रैगन झूला बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूला व दुकान व स्टाॅल लगाए गए थे. बनस मेले में हुई भगवान शिव और माता पार्वती की शादी बनस मेले में भगवान शंकर और माता पार्वती की शादी कार्यक्रम किया गया था. पाठ पुजारी जोधन महतो ने धृतढारी किया. जबकि माता पार्वती की ओर से पाठ भगत पुसन भुइयां, फुल भगत विकास राम, हनुमान चटिया विवेक कुमार राम, पुजारी चिंतामणि महतो, अरविंद कुमार, कीर्तन महतो ने अनुष्ठान किया. इसके बाद शिव भक्तों व माता पार्वती की उपासना करने वाले युवक-युवतियां भी 4:00 बजे सुबह अंगारों पर नंगे पांव चलकर लोगों को हतप्रभ किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोग थे शामिल मुख्य रूप से पाठ बजानिया धनेश्वर राम, पाठ पुजारी जोधन महतो, पाठ भगत पुशन भुइयां, फुल भगत विकास राम, हनुमान चकिया विवेक कुमार, लोउकुरा के चंदर रजवार, संजीत सावन, जमनी डीह के मनोज महतो, विनोद राम, मनोज राम, संतोष राम, साहिल कुमार, झरी भुइयां उर्फ़ देवकी, मुकेश कुमार, संजय राम, करण कुमार राम, टिल्लू महतो, (कदमाडीह )ग्राम नायक घनश्याम कुमार, पवन कुमार सोमनाथ महतो, (तेलिय तरी) भोला भुइयां (तेतरिया टोला )दिलीप गंझू,(पंडरिया )रंजीत तुरी ,तुलसी महतो, (तेलिया तरी) कार्तिक भुइयां (संगठन मंत्री)शामिल है. इस अवसर पर समिति से अध्यक्ष पिंटू कुमार गुप्ता, सचिव पवन कुमार ,उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जय हिंद महतो, भगत संगठन मंत्री कार्तिक भुइयां, कारू भुइयां, उप सचिव बुधन महतो, उपकोषाध्यक्ष पुजारी चिंतामणि महतो, पुजारी अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, चंदा प्रभारी रविंद्र लाल, लोकन महतो ,इंद्रनाथ महतो, चंद्र महतो ,प्रीतम महतो, सरजू भुइयां ,दीपू साव, जुगेश्वर महतो, तुलेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी संजय सागर, संगठन मंत्री भुवनेश्वर महतो ,नागेश्वर राणा, पुजारी चिंतामणि महतो, जयवर्धन महतो, अरविंद कुमार, प्रीतम महतो प्रवक्ता बंधन महतो, चेतलाल महतो, मनोरंजन मंत्री हरिनाथ राम , चंदन कुमार जायसवाल, मदन महतो ,कार्यकारिणी सदस्य में सुखदेव राणा ,अंतू महतो, सरजू राम, हरि महतो ,भुनेश्वर महतो, लोकन महतो, रतन महतो, इंद्रनाथ महतो , बिगन राणा, बालकुम महतो , घूरघूर महतो ,प्रभु राम , सुभाष ठाकुर, संतोष ठाकुर ,इंद्रनाथ पासवान, कमल पासवान , संरक्षक मनोज गुप्ता ,बिंदु कुमार गुप्ता, रघु मिस्त्री, सुरेश राणा ,राजू सोनी ,रामधनी विश्वकर्मा ,अवध मिश्रा, इंग्लेश सोनी, दर्शन प्रजापति, समेत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य भूमिका निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें