राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में बड़ा बाजार स्थित कार्यालय में हुई.

By Prabhat Khabar News Desk | August 4, 2024 5:36 PM
an image

हजारीबाग.

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में बड़ा बाजार स्थित कार्यालय में हुई. केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, उपाध्यक्ष प्रो माधाे राम, महासचिव नंदूवीर राम भुइयां, शशि भूषण प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रजक, जिला प्रधान सचिव धनेश्वर राम भुइयां, बंधु भुइयां, अरविंद कुमार शामिल हुए. बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में वर्गीकरण करने के फैसले पर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने कहा कि संविधान से जो हमें अधिकार मिले हैं. वह सामाजिक भेदभाव, शोषण एवं निम्न जीवन स्तर गैर बराबरी को लेकर की गई है ना की आर्थिक आधार पर आज भी हमारे देश में प्रतिदिन अनुसूचित जाति, जनजाति पर शोषण हो रहा है. अनुसूचित जाति जनजाति संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की है. झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा संगठन इसका समर्थन करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version