सांसद ने मुंबई में भाजपा झारखंड के अध्यक्ष को किया समानित

मुंबई में झारखंड सेल की ओर से आयोजित भाजपा मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी व भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल का स्वागत हुआ.

By Prabhat Khabar News Desk | June 17, 2024 3:45 PM

चौपारण.

मुंबई में झारखंड सेल की ओर से आयोजित भाजपा मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी व भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल का स्वागत हुआ. मुंबई में ठाकुर मनोज सिंह पांच वर्षों से भाजपा द्वारा गठित झारखंड सेल के अध्यक्ष पद पर हैं. इनके काम को देखकर मनोज तिवारी ने ठाकुर मनोज सिंह को सम्मानित किया. श्री तिवारी एक आधुनिक स्टूडियो का उदघाटन करने के क्रम में खेसारी लाल के विशेष आमंत्रण पर मुंबई पहुंचे थे. कार्यक्रम में झरीलाल पंडित, कैलाश पंडित, विजय साहू, श्याम दास, प्रमोद पांडेय, रमेश यादव सहित झारखंड सेल के तमाम पदाधिकारी शामिल थे. मालूम हो कि ठाकुर मनोज सिंह चौपारण के कुतलुकेंदुआ गांव के रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version