संकल्प ग्रुप वैश्य महिला ट्रस्ट का सावन महोत्सव

संकल्प ग्रुप वैश्य महिला ट्रस्ट की ओर से सावन मिलन का आयोजन जन विकास केंद्र सभागार में किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | August 11, 2024 5:06 PM
an image

हजारीबाग.

संकल्प ग्रुप वैश्य महिला ट्रस्ट की ओर से सावन मिलन का आयोजन जन विकास केंद्र सभागार में किया गया. इसिता राज ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया़ बच्चों ने नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया. सावन क्वीन प्रतियोगिता हुई. अध्यक्ष रश्मि रानी ने बताया कि नया स्वस्थ भारत के तहत प्लास्टिक रहित जागरूकता अभियान संस्था की ओर से चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में सावन क्वीन रोमा व दीपिका को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि रानी, सचिव विक्की गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिंकी कुमारी, उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य बीना गुप्ता, अमिता गुप्ता, श्वेता गुप्ता, पूनम गुप्ता, रिंकी गुप्ता, ललिता गुप्ता, मिंटू गुप्ता, नंदिनी सुमन, अंजू गुप्ता, सोनी गुप्ता, गीता, रीना, रुबी, उषा, राखी, जूली, हेम प्रभा समेत कई महिलाएं शामिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version