कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का हजारीबाग मेंं स्वागत

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सोमवार को हजारीबाग पहुंचे. इस दौरान बन्ना गुप्ता भी साथ थे.

By Prabhat Khabar News Desk | August 27, 2024 5:05 PM
an image

हजारीबाग.

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सोमवार को हजारीबाग पहुंचे. इस दौरान बन्ना गुप्ता भी साथ थे. राष्ट्र किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में बिरसा मुंडा चौक बस स्टैंड के सामने स्वागत किया गया. इस दौरान नये प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री बना गुप्ता, दिगंबर मेहता, कृष्णा कुशवाहा, संजय गुप्ता, ज्ञानी मेहता, मनोज मेहता ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. दिगंबर मेहता ने कहा कि केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी. मौके पर गुरदयाल सिंह, हीरालाल कुशल मेहता, बांसी मेहता, प्रो चिरावांदा, श्याम मेहता, राजेश मेहता, सुनील मेहता, मुन्ना मलिक, अजय गोप, रवींद्र राम, कृष्णा मेहता, राजेश मेहता, सतीश मेहता, सनी कुमार, श्रवण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version