हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को दे रही है सम्मान : संजीव

झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन पदमा पंचायत भवन में हुआ. अध्यक्षता संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो व संचालन पप्पू सिंह व नाजिर अहमद ने किया.

By Prabhat Khabar News Desk | August 5, 2024 3:58 PM

झामुमो का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं की भारी भीड़

पदमा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन पदमा पंचायत भवन में हुआ. अध्यक्षता संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो व संचालन पप्पू सिंह व नाजिर अहमद ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी केंद्रीय सचिव झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य व जिला संयोजक संजीव कुमार बेदिया सहित पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए. श्री बेदिया ने कहा कि झामुमो एक आंदोलनकारी पार्टी है. हेमंत सोरेन के सरकार में आदिवासी मूल निवासी महिला-पुरुष के लिए सीधे तौर पर कई प्रकार की योजना देकर सम्मान देने का पूरे झारखंड प्रदेश में कार्य कर रही है. मुख्य अतिथि ने प्रखंड कमेटी की घोषणा की. इसमें अध्यक्ष मो नजीर अहमद, उपाध्यक्ष सोमर महतो, मो मुख्तार अंसारी, रीतलाल प्रसाद मेहता, सचिव विजय कुमार सिंह, सह सचिव सुधीर पासवान, धनु भुइयां, राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष मो अयुब, संगठन सचिव पप्पू सिंह, प्रवक्ता मनोज मेहता, मीडिया प्रभारी केदार पासवान, कार्यकारिणी सदस्य आशा देवी, मो अमजद, मनोज भुइयां, संजू देवी, रामदेव प्रसाद मेहता, मो लियाकत, मो अयूब, हरिहर महतो, मो रियाद, खेलूं भुइयां को बनाया गया.

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, मांडू विधानसभा युवा नेता गौरव पटेल, नईम राही प्रखंड अध्यक्ष चौपारण उज्जवल सिंह कटकमसांडी अध्यक्ष राजा मोहम्मद, बालकृष्ण मेहता, बिरेंद्र यादव, देवानंद महतो, नजीर अहमद, लखी मांझी, अनिल मेहता, आशा देवी, मनीषा कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशबू देवी, सोनिया देवी, बेबी देवी, सुषमा देवी, सरिता देवी, जितने देवी, मीना देवी, पर्वतीय देवी, ललिता देवी, बबिता देवी, संजू देवी, उर्मिला देवी, विमला देवी, बसंती देवी, आशा देवी, गीत देवी, सुनीता देवी, काजल देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version