टाटा कमिंस : किस्तों में राशि देने पर जिच कायम

जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्रबंधन और यूनियन के बीच मंगलवार को भी राशि का किस्तों में भुगतान को लेकर सहमति नहीं बन सकी. वार्ता में पुणे से आये कंपनी के अधिकारी भी शामिल हुए. दिन के दो बजे से शाम साढ़े चार बजे चली वार्ता में यूनियन ग्रेड रिवीजन की राशि का भुगतान सौ फीसदी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 7, 2017 5:08 AM

जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्रबंधन और यूनियन के बीच मंगलवार को भी राशि का किस्तों में भुगतान को लेकर सहमति नहीं बन सकी. वार्ता में पुणे से आये कंपनी के अधिकारी भी शामिल हुए. दिन के दो बजे से शाम साढ़े चार बजे चली वार्ता में यूनियन ग्रेड रिवीजन की राशि का भुगतान सौ फीसदी और प्रबंधन ग्रेड की राशि को 85, 10 और 5 के अनुपात देने के प्रस्ताव पर अड़ा रहा. दोनों के बीच जिच कायम रहने से वार्ता आगे नहीं बढ़ सकी. वार्ता में पुणे से आये कंपनी की एचआर हेड अनुपमा कौल, सीनियर जीएम एसपी सिंह, वीपी शुभकर चटर्जी और यूनियन से अध्यक्ष, महामंत्री सहित वार्ता कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे.

आज वार्ता संभव : टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन पर बुधवार को वार्ता होने की संभावना है. मंगलवार को प्रबंधन-यूनियन के बीच वार्ता नहीं हुई.

Next Article

Exit mobile version