23.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

दो माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव बरामद

Advertisement

जमशेदपुर. सिदगोड़ा के भुइयांडीह कान्हू भट्ठा में किराये के मकान में रहने वाली यमुना देवी (30) का शव शुक्रवार को फंदे से लटका हुआ मिला. यमुना के छह वर्षीय बेटे और दो माह पूर्व महिला से प्रेम विवाह करने वाले बबलूकांत कमल के शोर मचाने पर आसपास के लोग महिला के घर में जुटे और […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

जमशेदपुर. सिदगोड़ा के भुइयांडीह कान्हू भट्ठा में किराये के मकान में रहने वाली यमुना देवी (30) का शव शुक्रवार को फंदे से लटका हुआ मिला. यमुना के छह वर्षीय बेटे और दो माह पूर्व महिला से प्रेम विवाह करने वाले बबलूकांत कमल के शोर मचाने पर आसपास के लोग महिला के घर में जुटे और उसको फंदे से उतारकर एमजीएम ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बेटा शिरीष ने लोगों को बताया कि उसकी मां को शुक्रवार की शाम पांच बजे उसके सौतेले पिता बबलूकांत ने पीटा था.

वहीं बस्ती के लोग पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस से इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. पुलिस ने महिला के पति को िगरफ्तार कर लिया है.

आसपास के लोगों ने बताया कि यमुना देवी का पूर्व पति दिलीप रजक मनीफीट में रहता है और तीन वर्ष से अलग रह रहा है. दो महीने पूर्व यमुना देवी के साथ बबलूकांत ने शादी कर ली. बबलूकांत सूर्य मंदिर के पीछे प्लास्टिक टाल में काम करता है. चार दिन पूर्व भी यमुना देवी को बबलूकांत ने पीटा था. तीन दिन से बबलूकांत टाल पर सो रहा था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels