आसमान साफ होते ही पारा सामान्य से ऊपर

जमशेदपुर : राज्य के ऊपर मॉनसून रेखा बने रहने के बावजूद रविवार को आसमान साफ रहा. धूप भी खिली, इस कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि शाम को शहर व आसपास के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जो 0.4 मिलीमीटर दर्ज की गयी. लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.1, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 17, 2017 5:48 AM

जमशेदपुर : राज्य के ऊपर मॉनसून रेखा बने रहने के बावजूद रविवार को आसमान साफ रहा. धूप भी खिली, इस कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि शाम को शहर व आसपास के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जो 0.4 मिलीमीटर दर्ज की गयी. लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.1, जबकि न्यूनतम तापमान समान्यत: 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 61 प्रतिशत रही. मौसम विभाग के अनुसार अभी भी अगले 24 से 48 घंटे तक बादल छाये रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Next Article

Exit mobile version