11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

16 संगठनों ने मिलकर महिला समिति की गठित

नोवामुंडी : शनिवार को महुदी पंचायत के लखनसाई में आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत महिला समूहों की बैठक जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पद‍्मिनी प्रधान अध्यक्ष, सीमा लोहार सचिव एवं गीता प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया. समिति गठन में 16 महिला समूह […]

नोवामुंडी : शनिवार को महुदी पंचायत के लखनसाई में आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत महिला समूहों की बैठक जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षता में हुई.

इसमें महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पद‍्मिनी प्रधान अध्यक्ष, सीमा लोहार सचिव एवं गीता प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया. समिति गठन में 16 महिला समूह ने भाग लिया. प्रगति महिला समूह, सत्यम शिवम महिला समूह, जीवन ज्योति महिला, मां मोहिनी, बालाजी, राधा अंबिका, ग्राम महिला संगठन समेत अन्य संगठन की महिलाएं बैठक में शामिल थीं.

जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन ने ग्राम संगठन कार्यालय का विधिवत फीता काट कर उदघाटन किया. कार्यक्रम में महुदी ग्राम की मुंडा मालती लागुरी, को- ऑर्डिनेटर सोना जोजो, महिला समूह की राधिका पात्रो, शांति देवी, मीना देवी, ममता प्रधान, पुनीता देवी, बसंती गौड, शांतिलता देवी, रेशमी देवी, रुखसाना खातून, यशोदा गोप, मिनी गौड़, अनीता सिन्हा, संध्या रानी प्रधान आदि उपस्थित थीं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel