profilePicture

16 संगठनों ने मिलकर महिला समिति की गठित

नोवामुंडी : शनिवार को महुदी पंचायत के लखनसाई में आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत महिला समूहों की बैठक जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षता में हुई. प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीEarthquake: क्यों कांप रही हमारी धरती, ऐसा क्या राज दफन है कई किलीमीटर नीचेपीएम मोदी YouTube से करते हैं करोड़ों की कमाई, एक वीडियो से […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 17, 2017 5:25 AM

नोवामुंडी : शनिवार को महुदी पंचायत के लखनसाई में आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत महिला समूहों की बैठक जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षता में हुई.

इसमें महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पद‍्मिनी प्रधान अध्यक्ष, सीमा लोहार सचिव एवं गीता प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया. समिति गठन में 16 महिला समूह ने भाग लिया. प्रगति महिला समूह, सत्यम शिवम महिला समूह, जीवन ज्योति महिला, मां मोहिनी, बालाजी, राधा अंबिका, ग्राम महिला संगठन समेत अन्य संगठन की महिलाएं बैठक में शामिल थीं.

जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन ने ग्राम संगठन कार्यालय का विधिवत फीता काट कर उदघाटन किया. कार्यक्रम में महुदी ग्राम की मुंडा मालती लागुरी, को- ऑर्डिनेटर सोना जोजो, महिला समूह की राधिका पात्रो, शांति देवी, मीना देवी, ममता प्रधान, पुनीता देवी, बसंती गौड, शांतिलता देवी, रेशमी देवी, रुखसाना खातून, यशोदा गोप, मिनी गौड़, अनीता सिन्हा, संध्या रानी प्रधान आदि उपस्थित थीं.

Next Article

Exit mobile version