कोहरे भरी होगी सुबह साफ रहेगा आसमान

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाके में रविवार की सुबह कोहरे भरी होगी. दिन के समय आसमान साफ रहेगा. पिछले चौबीस घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. माैसम विभाग की मानें, तो मौसम का यह मिजाज कायम रहेगा. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 3, 2017 6:00 AM

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाके में रविवार की सुबह कोहरे भरी होगी. दिन के समय आसमान साफ रहेगा. पिछले चौबीस घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. माैसम विभाग की मानें, तो मौसम का यह मिजाज कायम रहेगा. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. आर्द्रता अधिकतम 93 फीसदी तथा न्यूनतम 32 फीसदी दर्ज की गयी. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी, मौसम के मिजाज में फिलहाल बदलाव नहीं

Next Article

Exit mobile version