जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा शुरू होगी 15 फरवरी तक

जमशेदपुर के बाद धनबाद-बोकारो-कोलकाता के बीच शुरू होगी वायुसेवा कोलकाता/जमशेदपुर : 15 फरवरी तक एयर डेक्कन जमशेदपुर से कोलकाता तक की विमान सेवा शुरू कर देगी. अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है, तो किसी दूसरी कंपनी को ये प्रोजेक्ट सौंप दी जायेगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने जमशेदपुर में ये घोषणा की. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 10, 2018 5:54 AM

जमशेदपुर के बाद धनबाद-बोकारो-कोलकाता के बीच शुरू होगी वायुसेवा

कोलकाता/जमशेदपुर : 15 फरवरी तक एयर डेक्कन जमशेदपुर से कोलकाता तक की विमान सेवा शुरू कर देगी. अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है, तो किसी दूसरी कंपनी को ये प्रोजेक्ट सौंप दी जायेगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने जमशेदपुर में ये घोषणा की. दरअसल पिछली बार जब 2017 में केंद्रीय मंत्री जमशेदपुर आये थे, तब उन्होंने जल्द सेवा शुरू होने की घोषणा की थी. इसके अनुसार 30 सितंबर 2017 तक ये सेवा शुरू होनी थी, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पायी है.
गौरतलब है कि एयर डेक्कन 19 सीटोंवाले विमान की सेवा जमशेदपुर से कोलकाता के बीच शुरू करेगी. मंत्री जयंत सिन्हा ने ये भी जोड़ा कि सोनारी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए विभिन्न तकनीकी पहलुओं को लेकर टाटा से बातचीत चल रही है. अगर विस्तारीकरण होता है, तो आनेवाले दिनों में 19 की बजाये 40-42 सीटर विमान यहां उतारे जा सकेंगे. राज्य के विभिन्न शहरों को उड़ान अभियान के तहत वायुमार्ग से जोड़ने के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कई घोषणाएं कर डालीं. उन्होंने कहा कि रांची और दुमका के बीच वायु सेवा शुरू होगी. साथ ही जमशेदपुर की तर्ज पर धनबाद-बोकारो-कोलकाता वायुसेवा शुरू की जायेगी.
गौरतलब है कि सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने भी कोलकाता शहर से चार शहरों को जोड़ने के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, इसमें कोलकाता से राउरकेला, कोलकाता से बर्नपुर, कोलकाता से कूचबिहार, कोलकाता से अंडाल होते हुए बागडोगरा विमान सेवा शामिल है.

Next Article

Exit mobile version