24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ा शहर का न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं आद्रता अधिकतम 64 फीसदी तथा न्यूनतम 45 फीसदी रिकार्ड की गई. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 26, 2018 5:06 AM

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं आद्रता अधिकतम 64 फीसदी तथा न्यूनतम 45 फीसदी रिकार्ड की गई. बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई.