जिले से रांची गयी 16 सौ महिलाएं (फोटो हैरी -2)

जमशेदपुर. रांची स्थित महिला अधिकार उत्सव में भाग लेने के लिए 32 बसों पर सवार होकर 1600 से अधिक महिलाएं जिले से रांची गयीं. जिला के नोडल ऑफिसर परमेश्वर भगत ने बताया कि शाम में सभी जमशेदपुर लौट आयीं. महिला शिक्षिकाओं के रांची जाने के लिए साकची आम बागान मैदान मंे बसों की व्यवस्था की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 20, 2014 12:28 PM

जमशेदपुर. रांची स्थित महिला अधिकार उत्सव में भाग लेने के लिए 32 बसों पर सवार होकर 1600 से अधिक महिलाएं जिले से रांची गयीं. जिला के नोडल ऑफिसर परमेश्वर भगत ने बताया कि शाम में सभी जमशेदपुर लौट आयीं. महिला शिक्षिकाओं के रांची जाने के लिए साकची आम बागान मैदान मंे बसों की व्यवस्था की गयी थी. चार बसों से दो सौ से ज्यादा शिक्षिकाएं रांची गयीं. जिला शिक्षा अधीक्षक इंदू भूषण सिंह ने आम बागान मैदान पहुंच कर शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कुछ शिक्षिकाओं के बसों की कमी के कारण लौटने की बात भी कही जा रही है.जमशेदपुर प्रखंड की महिला मुखिया, वार्ड मेंबर, सेविका, सहिया जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय से रांची रवाना हुईं. पटमदा, बोड़ाम, पोटका तथा घाटशिला अनुमंडल की सेविका, सहिया, पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय से रवाना हुई.

Next Article

Exit mobile version