सोनुवा में धूमधाम से मनी दीपावली
24सोनुवा1 में सोनुवा के महुलडीहा मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा24सोनुवा2 में सोनुवा के महुलडीहा मंे बना पंडाल.पूजी गयीं मां काली, घरों में गोवर्धन पूजा का आयोजनप्रतिनिधि, सोनुवा : सोनुवा में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया गया. लोगों ने घरों को दीयों से सजाया और मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख- […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 24, 2014 11:03 PM
24सोनुवा1 में सोनुवा के महुलडीहा मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा24सोनुवा2 में सोनुवा के महुलडीहा मंे बना पंडाल.पूजी गयीं मां काली, घरों में गोवर्धन पूजा का आयोजनप्रतिनिधि, सोनुवा : सोनुवा में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया गया. लोगों ने घरों को दीयों से सजाया और मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना की. इसके अलावा काली पूजा व गोवर्धन पूजा की गयी. गुरुवार की देर रात महुलडीहा, पोड़ाहाट व सोनुवा स्टेशन स्थित मंदिरों में मां काली की पूजा-अर्चना हुई. इसके साथ ही प्रखंड के प्रत्येक गांव में लोगों ने गोवर्धन पूजा के साथ-साथ गुहाल पूजा की गयी. शुक्रवार की सुबह लोगों ने अपने बैल व गायों को नहलाया और सजा कर पूजा की. साथ ही पीठा खिलाया. इस मौके पर महुलडीहा में शुक्रवार की रात से दो दिवसीय छऊ नृत्य की शुरुआत की गयी.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 9:12 PM
January 15, 2026 8:55 PM
January 15, 2026 8:33 PM
January 15, 2026 7:59 PM
January 15, 2026 1:37 AM
January 15, 2026 1:36 AM
January 15, 2026 1:34 AM
January 15, 2026 1:34 AM
January 15, 2026 1:32 AM
January 15, 2026 1:30 AM
