डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा के जीवन पर पुस्तक प्रकाशन का निर्णय

संवाददाता, जमशेदपुर बिहार के प्रथम मुख्य मंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा के जीवन से संबंधित पुस्तक का प्रकाशन किया जायेगा. इसके लिए साहित्यकार डॉ सत्येंद्र अरुण तथा डॉ संजय पंकज को संयोजक बनाया गया है. ये पुस्तक की रूप रेखा तय करेंगे तथा आलेख आदि के लिए संपर्क करेंगे. उक्त निर्णय सोमवार को हरिबल्लभ सिंह आरसी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 27, 2014 11:04 PM

संवाददाता, जमशेदपुर बिहार के प्रथम मुख्य मंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा के जीवन से संबंधित पुस्तक का प्रकाशन किया जायेगा. इसके लिए साहित्यकार डॉ सत्येंद्र अरुण तथा डॉ संजय पंकज को संयोजक बनाया गया है. ये पुस्तक की रूप रेखा तय करेंगे तथा आलेख आदि के लिए संपर्क करेंगे. उक्त निर्णय सोमवार को हरिबल्लभ सिंह आरसी की अध्यक्षता में डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान (बिष्टुपुर) में संपन्न बैठक में लिया गया. बैठक में राजदेव सिन्हा, चंद्रकांत, अरुंजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार चौधरी, कन्हैया लाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे.