profilePicture

डॉ अशोक कुमार सिंह बने महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जमशेदपुर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन गत एक व दो नवंबर को कर्नाटक के बेलगांव में संपन्न हुआ. इसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व शहर के डॉ अशोक कुमार सिंह महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गये हैं. यह जानकारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय कुमार शुक्ल ने दी. उन्होंने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 2, 2014 11:07 PM

जमशेदपुर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन गत एक व दो नवंबर को कर्नाटक के बेलगांव में संपन्न हुआ. इसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व शहर के डॉ अशोक कुमार सिंह महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गये हैं. यह जानकारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय कुमार शुक्ल ने दी. उन्होंने बताया है कि अधिवेशन में चुनाव के माध्यम से महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है. डॉ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ शुक्ल समेत जीपी सिंह, राजेश कुमार शर्मा, मो ताहिर हुसैन, डॉ विजय प्रकाश, डॉ सावित्री सुंडी, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ ज्योति प्रकाश, दशरथ प्रधान, खिरोद महतो, बुद्धेश्वर महतो समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.

Next Article

Exit mobile version