कांग्रेस में शामिल होकर क्षेत्र पहुंचने पर हिकिम का हुआ स्वागत
प्रतिनिधि, चांडिलस्थानीय नेता हिकिम चंद्र महतो के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार की रात क्षेत्र पहुंचने पर उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया़ श्री महतो रांची में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिल्ली रवाना हो गये थे़ शुक्रवार की रात क्षेत्र वापस लौटने पर दिरलौंग […]
प्रतिनिधि, चांडिलस्थानीय नेता हिकिम चंद्र महतो के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार की रात क्षेत्र पहुंचने पर उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया़ श्री महतो रांची में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिल्ली रवाना हो गये थे़ शुक्रवार की रात क्षेत्र वापस लौटने पर दिरलौंग से उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और जुलूस की शक्ल में घर पहुंचाया़ इस मौके पर श्री महतो को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया़ स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए़