भाजपा उम्मीदवार साधु महतो का हुआ स्वागत
फोटो: 08 चांडिल 1- साधु महतो का स्वागत करते कार्यकर्ता़चांडिल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा ने साधु चरण महतो को चुनाव मैदान में उतारा है़ घोषणा के बाद रांची से वापस लौटने के दौरान चौका मोड़, चांडिल बाजार समेत अन्य स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ साधु महतो का स्वागत किया़ […]
फोटो: 08 चांडिल 1- साधु महतो का स्वागत करते कार्यकर्ता़चांडिल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा ने साधु चरण महतो को चुनाव मैदान में उतारा है़ घोषणा के बाद रांची से वापस लौटने के दौरान चौका मोड़, चांडिल बाजार समेत अन्य स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ साधु महतो का स्वागत किया़ चौका मोड़ में एकत्रित कार्यकर्ता ने साधु महतो के पहुंचते ही उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया़ इस अवसर पर चौका मोड़ में जम कर आतिशबाजी की गयी़ इस मौके पर भाजपा नेता सचिन महतो ने कार्यकर्ताओं के बीच लड्डु बांटा़ चौका मोड़ में स्थापित शहीद अजीत-धनंजय महतो की प्रतिमा पर साधु महतो ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित की़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईचागढ़ में बदलाव की लहर है़ जनता का भाजपा के पक्ष में रुझान है और ईचागढ़ के साथ ही राज्य की जनता भाजपा की सरकार बनायेगी़ मौके पर ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे़ चौका मोड़ से जुलूस की शक्ल में साधु महतो को कार्यकर्ताओं ने चांडिल ले गये़ चांडिल बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया़