ईचागढ़ : भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो 18 को करेंगे नामांकन

फोटो: 09 चांडिल 1- ग्रामीणों के साथ बैठक करते साधु महतो़प्रतिनिधि, चांडिलईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साधु चरण महतो 18 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे़ रविवार को इसकी जानकारी देते हुए श्री महतो ने कहा कि इस बार चुनाव को लकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता में काफी उत्साह है़ लोगों का रुझान […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 9, 2014 11:02 PM

फोटो: 09 चांडिल 1- ग्रामीणों के साथ बैठक करते साधु महतो़प्रतिनिधि, चांडिलईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साधु चरण महतो 18 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे़ रविवार को इसकी जानकारी देते हुए श्री महतो ने कहा कि इस बार चुनाव को लकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता में काफी उत्साह है़ लोगों का रुझान भाजपा की ओर है एवं राज्य में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए जनता उत्सुक है़ भाजपा उम्मीदवार साधु चरण महतो ने चावलीबासा में मेघनाथ प्रधान के घर स्थित देवी दुर्गा और जयदा स्थित ऐतिहासिक बूढ़ाबाबा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जन संपर्क अभियान प्रारंभ किया़ श्री महतो ने चांडिल में भी जन संपर्क अभियान चलाया़ इस मौके पर चौका मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज महतो, ठाकुर दास महतो, बनु सिंह सरदार, गिड्डु यादव, दिवाकर सिंह, खुदु महतो, दिलीप महतो समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे़