बस्ती विकास समिति चलायेगा सफाई अभियान

जमशेदपुर. जमशेदपुर बस्ती विकास समिति की एक बैठक कैलाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की सराहना की गयी. सदस्यों ने अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया. 14 नवंबर को केबुल बस्ती विकास समिति की ओर से सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कैलाश सिंह, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 12, 2014 11:05 PM

जमशेदपुर. जमशेदपुर बस्ती विकास समिति की एक बैठक कैलाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की सराहना की गयी. सदस्यों ने अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया. 14 नवंबर को केबुल बस्ती विकास समिति की ओर से सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कैलाश सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, मिथिलेश यादव, खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, अजय सिंह, हरेराम यादव, प्रभुनाथ ओझा, यमुना चौधरी, पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.