महिला का टिकट कटने से नाराजगी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरमहिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद की अध्यक्षता में धातकीडीह मंे आयोजित बैठक में छह प्रखंडों से जुटी महिला प्रतिनिधियों ने शिरकत की. बैठक में प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा समेत अन्य महिलाओं को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की गयी. महिला प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता को जिताने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 13, 2014 11:05 PM

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरमहिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद की अध्यक्षता में धातकीडीह मंे आयोजित बैठक में छह प्रखंडों से जुटी महिला प्रतिनिधियों ने शिरकत की. बैठक में प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा समेत अन्य महिलाओं को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की गयी. महिला प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता को जिताने का निर्णय लिया गया. बैठक में पोटका विस की उपाध्यक्ष वीणा मुंडा व ललिता सरदार के अलावा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लखी विश्वास, नीलम झा,सुनीता दास, बलविंदर मांगर, परवीन कौर, नसरीन खान, अरुण एक्का, बाला महतो, मोनिका सरदार, रेणू शर्मा, लीलावती आदि मौजूद थीं.