जेल से निकला पंकज दूबे
संवाददाता,जमशेदपुर सीरियल क्राइम के आरोप में जेल में बंद पंकज दुबे को जमानत मिलने पर शनिवार को जेल से रिहा हुआ. पंकज दूबे को हाई कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है. आर्म्स एक्ट के एक लंबित मामले में भी उसे कोर्ट से जमानत मिल गयी. झारखंड हाइकोर्ट,रांची से जमानत का पेपर निचली […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 15, 2014 11:02 PM
संवाददाता,जमशेदपुर सीरियल क्राइम के आरोप में जेल में बंद पंकज दुबे को जमानत मिलने पर शनिवार को जेल से रिहा हुआ. पंकज दूबे को हाई कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है. आर्म्स एक्ट के एक लंबित मामले में भी उसे कोर्ट से जमानत मिल गयी. झारखंड हाइकोर्ट,रांची से जमानत का पेपर निचली अदालत को मिलने के बाद पंकज दूबे के अधिवक्ता द्वारा शुक्रवार को पंकज दुबे का बेल बांड भरा गया. कुछ दिनों पूर्व पंकज दूबे को कड़ी सुरक्षा में रांची सीबीआइ कोर्ट ले जाया गया था. गौरतलब है कि पंकज दूबे के खिलाफ डॉ.प्रभात कुमार,व्यवसायी इंद्रपाल सिंह की हत्या सहित कई फायरिंग के मामले दर्ज हैं. 24 जनवरी 2010 को पुलिस की टीम का गठन कर पंकज दूबे को उसके कई साथियों के साथ दबोचा था.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
