26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

ना पीएन ना रघुनाथ, तीसरा विकल्प खोजंेगे भगवान सिंह

Advertisement

(भगवान सिंह का फाईल फोटो लगा दिजिएगा)पीएन सिंह बाहर, रघुनाथ भी छह माह बाद होंगे रिटायर, क्यों ताल ठोक रहे हैंसंवाददाताजमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों की बैठक भगवान सिंह के आवास पर गोपी चंद्र राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वक्ताओं ने पीएन सिंह व रघुनाथ पांडेय दोनों के कार्यों की आलोचना […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

(भगवान सिंह का फाईल फोटो लगा दिजिएगा)पीएन सिंह बाहर, रघुनाथ भी छह माह बाद होंगे रिटायर, क्यों ताल ठोक रहे हैंसंवाददाताजमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों की बैठक भगवान सिंह के आवास पर गोपी चंद्र राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वक्ताओं ने पीएन सिंह व रघुनाथ पांडेय दोनों के कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि पीएन सिंह रिटायर होकर कंपनी से बाहर हो गये हैं तथा रघुनाथ पांडेय छह माह बाद रिटायर होकर बाहर चले जायेंगे.तो व्यर्थ में क्यों मैदान में ताल ठोक रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि पीएन सिंह ने टाटा स्टील के कर्मचारियों को छलने का काम किया है क्योंकि डीए में बदलाव का कोई प्रस्ताव प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया था. वक्ताओं ने कहा कि बीके डिंडा द्वारा यह बात सामने लाये जाने के बाद से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. पीएन सिंह ने डीए की आड़ में पांच वर्ष की जगह छह वर्ष का ग्रेड करवाया. पीएन सिंह ने कर्मचारियों को घोखा दिया है. वक्ताओं ने कहा कि रघुनाथ पांडेय ने भी एनएस ग्रेड बनवाया. एनजेसीएस से अलग होकर तथा डीए के प्रारुप को बदला तो कर्मचारियों ने उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. ठीक उसी तरह पीएन सिंह ने भी कर्मचारियों का नुकसान किया और नतीजा सामने है. बैठक में यह तय किया गया कि अब कर्मचारी भगवान सिंह के नेतृत्व में तीसरा विकल्प खोजेंगे. बैठक में भगवान सिंह, सीएल सिंह, हरिओम, एके सिंह, निरंजन, पप्पु खान, रामशाद, सुभाष, प्रवीण, नीरज समेत अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels