फोटोआरजेएन 1 – जनसंपर्क करते भाकपा (माले) प्रत्याशी शांखो मुर्मू.प्रतिनिधि, राजनगरसरायकेला विधानसभा के भाकपा (माले) प्रत्याशी शांखो मुर्मू ने राजनगर प्रखंड के विश्रामपुर, लुखीपोस, बतरबेड़ा, केशारगाडि़या, केंदमुंडी, सालबानी, सोसोमली, सोसोघुटू आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी शांखो मुर्मू ने जनसंपर्क के क्रम में मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. भाकपा (माले) प्रत्याशी शांखो मुर्मू ने अपना एजेंडा बताते हुए कहा कि माले झारखंड में हो रहे जल, जंगल, जमीन तथा खनिज की लूट के खिलाफ जनता को गोलबंद कर संघर्ष करेगी. समग्र कृषि नीति बनाने के पक्षधर हैं. ताकि आदिवासी व किसानों के जीवन में खुशहाली आ सके. विस्थापन पलायन तथा सीएनटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ है तथा इसे रोकने के लिए संघर्ष करेगी. जनसंपर्क के क्रम में प्रत्याशी शांखो मुर्मू के अलावा ठाकुरा मुर्मू, अर्जुन सोरेन, साकला मुर्मू, जादूनाथ बास्के, रामराय हेंब्रम, विशु मुर्मू, आनंद टुडू, दुलारी मुर्मू, रोशनी मुर्मू, सीता सोरेन, जोबा मुर्मू आदि शामिल थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
भाकपा प्रत्याशी शांखो मुर्मू ने जनसंपर्क अभियान चलाया
फोटोआरजेएन 1 – जनसंपर्क करते भाकपा (माले) प्रत्याशी शांखो मुर्मू.प्रतिनिधि, राजनगरसरायकेला विधानसभा के भाकपा (माले) प्रत्याशी शांखो मुर्मू ने राजनगर प्रखंड के विश्रामपुर, लुखीपोस, बतरबेड़ा, केशारगाडि़या, केंदमुंडी, सालबानी, सोसोमली, सोसोघुटू आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी शांखो मुर्मू ने जनसंपर्क के क्रम में मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. भाकपा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement