राम मंदिर में शनि अमावस्या का विशेष धार्मिक अनुष्ठान कल
तिल तेल, चंदन पानी और नारियल पानी से होगा शनि देव का अभिषेकवरीय संवाददाता जमशेदपुरशनिवार को बिष्टुपुर राम मंदिर में शनि अमावस्या धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है, जिसमें 11 लीटर तिल तेल, चंदन पानी और नारियल पानी से शनि देव का अभिषेक किया जायेगा. उस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना सुबह […]
तिल तेल, चंदन पानी और नारियल पानी से होगा शनि देव का अभिषेकवरीय संवाददाता जमशेदपुरशनिवार को बिष्टुपुर राम मंदिर में शनि अमावस्या धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है, जिसमें 11 लीटर तिल तेल, चंदन पानी और नारियल पानी से शनि देव का अभिषेक किया जायेगा. उस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना सुबह आठ बजे से शुरू होगी. पूजा के अंत में पुष्पांजलि दी जायेगी. यह अनुष्ठान पुरोहित संतोष कुमार द्वारा होगा. पूजा में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गयी है. यह जानकारी आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम बिष्टुपुर के अध्यक्ष सीएच शंकर राव ने दी.