सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने लहराया परचम

प्रतिनिधि, जादूगोड़ापरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा वन ने अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय के 20 छात्राओं ने कर्नाटक के कायगा में आयोजित प्रतियोगिता में दो नवंबर को शामिल हुए थे. इसकी जानकारी विद्यालय के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 20, 2014 11:02 PM

प्रतिनिधि, जादूगोड़ापरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा वन ने अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय के 20 छात्राओं ने कर्नाटक के कायगा में आयोजित प्रतियोगिता में दो नवंबर को शामिल हुए थे. इसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य जीबी गणेशन ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश भर के 30 विद्यालय शामिल हुए थे. इसमें जादूगोड़ा विद्यालय वन के बच्चों ने सफलता हासिल की. उन्होंने बताया कि लोक नृत्य के सीनियर ग्रुप में विद्यालय ने प्रथम स्थान और कोरियोग्राफी में सांत्वना पुरस्कार सीनियर ग्रुप को मिला है, जबकि जूनियर ग्रुप में कोरयोग्रापी नृत्य में सांत्वना पुरस्कार मिला है. विद्यालय वन से इसिता घोष, पीजा हांसदा, सोनू हांसदा, सृजा दास, सुष्मिता दास, शांतनु महाली, काशीनाथ महतो आदि विद्यार्थी शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version