मानगो से गायब दो युवती बैंगलुरु से लौटी असंपादित

संवाददाता,जमशेदपुर मानगो दाईगुट्टू की रहने वाली नैंसी और विभा शनिवार को वापस अपने घर लौटी. दोनों के घर आने के बाद उसके परिवार के लोगों को इसकी सूचना मानगो थाना को दी. उसके बाद पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के बाद दोनों को उनके परिवार के साथ घर भेज दिया गया. दोनों ने पुलिस को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 23, 2014 1:02 AM

संवाददाता,जमशेदपुर मानगो दाईगुट्टू की रहने वाली नैंसी और विभा शनिवार को वापस अपने घर लौटी. दोनों के घर आने के बाद उसके परिवार के लोगों को इसकी सूचना मानगो थाना को दी. उसके बाद पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के बाद दोनों को उनके परिवार के साथ घर भेज दिया गया. दोनों ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोगों के द्वारा घर में डांट-फटकार लगाया जाता था. जिसके गुस्सा से दोनों युवती एक साथ जमशेदपुर से निकल कर बैंगलुरु चली गई थी. दोनों के गायब होने के बाद दोनों के परिवार के लोगों ने मानगो थाना में दोनों के लापता होने की सूचना दर्ज करायी गई है.

Next Article

Exit mobile version