अमित शाह की आदित्यपुर व बहरागोड़ा में सभा आजआज बहरागोड़ा में भाजपा में शामिल होंगे ओंकारनाथ जायसवालजमशेदपुर : भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोल्हान में ताबड़तोड़ सभाओं का आयोजन करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के कोल्हान प्रवक्ता अनिल मोदी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को आदित्यपुर में साढ़े 11 बजे व पौने एक बजे बहरागोड़ा में सभा को संबोधित करेंगे. बहरागोड़ा में राजद नेता ओंकारनाथ जायसवाल भाजपा में शामिल होंगे. सोमवार को दोपहर पौने दो बजे पोटका में पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान की सभा होगी. 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा में सुबह साढ़े दस बजे रैली को संबोधित करेंगे. 26 को गृह मंत्री राजनाथ सिंह साढ़े 11 बजे जगन्नाथपुर, पौने एक बजे मझगांव और पौने दो बजे पोटका के बागबेड़ा में सभा को संबोधित करेंगे. इसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 1.40 बजे चक्रधरपुर और 2.40 बजे खरसावां में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
लेटेस्ट वीडियो
चाईबासा व घाटशिला के लिए
अमित शाह की आदित्यपुर व बहरागोड़ा में सभा आजआज बहरागोड़ा में भाजपा में शामिल होंगे ओंकारनाथ जायसवालजमशेदपुर : भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोल्हान में ताबड़तोड़ सभाओं का आयोजन करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के कोल्हान प्रवक्ता अनिल मोदी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
