profilePicture

नगर की पत्रिका लकीर का दिल्ली में लोकार्पण

(फोटो लकीर के नाम से सेव है)लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुरअखिल भारतीय भोजपुरी लेखक संघ एवं पुरवइया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पालम, नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जमशेदपुर के कवि-गीतकार गंगा प्रसाद अरुण के संपादन में निकलने वाली पत्रिका ‘लकीर’ का लोकार्पण किया गया. इसके बाद एक भोजपुरी कवि गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 25, 2014 11:02 PM

(फोटो लकीर के नाम से सेव है)लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुरअखिल भारतीय भोजपुरी लेखक संघ एवं पुरवइया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पालम, नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जमशेदपुर के कवि-गीतकार गंगा प्रसाद अरुण के संपादन में निकलने वाली पत्रिका ‘लकीर’ का लोकार्पण किया गया. इसके बाद एक भोजपुरी कवि गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रसिद्ध कवि डॉ गोरख प्रसाद मस्ताना ने अपनी कविता प्रस्तुत की, ‘राजघाट पर गीता कुरआन लेके जे किरिया खाई / उहे लोग सत्ता पाई, उहे लोग सत्ता पाई.’ इसी तरह नवल किशोर निशांत ने भ्रूण हत्या पर अपनी कविता ‘हमहूं दिलवे के टुकिया तोहार ए मइया’ पढ़कर माहौल को संजीदा बना दिया. इनके अलावा रमेश कुमार सिंह, भोजपुरी रंगमंच के कलाकार संजय ऋतुराज व राजेश कुमार ओझा आदि ने भी कविताएं पढ़ीं.

Next Article

Exit mobile version