महाली संघ से बेसरा के समर्थन में वोट मांगा ( घाटशिला के लिए

जमशेदपुर. अखिल भारतीय महाली संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से पोटका से झारखंड पीपुल्स पार्टी (झापीपा) के प्रत्याशी सूर्यसिंह बेसरा के समर्थन में अभियान चलाया गया. रविवार को संघ के अध्यक्ष-रामलाल माहली ने करनडीह, जोंड्रागोड़ा, बोदराटोला, सारजोमटोला, टुअरडुंगरी, मानपुर, लिपीघुटू, कमलपुर, माहली साई, जामदा, बुकमडीह, मातकमडीह, कलकापुर, जादूगोड़ा व राखा माइंस में पदयात्रा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 30, 2014 8:03 PM

जमशेदपुर. अखिल भारतीय महाली संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से पोटका से झारखंड पीपुल्स पार्टी (झापीपा) के प्रत्याशी सूर्यसिंह बेसरा के समर्थन में अभियान चलाया गया. रविवार को संघ के अध्यक्ष-रामलाल माहली ने करनडीह, जोंड्रागोड़ा, बोदराटोला, सारजोमटोला, टुअरडुंगरी, मानपुर, लिपीघुटू, कमलपुर, माहली साई, जामदा, बुकमडीह, मातकमडीह, कलकापुर, जादूगोड़ा व राखा माइंस में पदयात्रा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और बेसरा को वोट देने की अपील की. पदयात्रा में उचबा महाली, प्रभुराम महाली, राजेश महाली, राजेंद्र मुर्मू, चंदन महाली व अन्य शामिल थे.