17.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सांसद विद्युत वरण महतो संग आजसु नेता ने किया दौरा

फोटो: 06 चांडिल 4- ग्रामीणों से बात करते गणेश माहली़चांडिल. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ आजसु पार्टी के केंद्रीय महासचिव विश्वरंजन महतो ने कुकडु प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर भाजपा उम्मीदवार साधु चरण महतो को विजयी बनाने का आह्वान किया़ दोनो नेताओं ने शनिवार को कुकडु प्रखंड क्षेत्र के […]

फोटो: 06 चांडिल 4- ग्रामीणों से बात करते गणेश माहली़चांडिल. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ आजसु पार्टी के केंद्रीय महासचिव विश्वरंजन महतो ने कुकडु प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर भाजपा उम्मीदवार साधु चरण महतो को विजयी बनाने का आह्वान किया़ दोनो नेताओं ने शनिवार को कुकडु प्रखंड क्षेत्र के सिरुम, बुरुडीह, छातारडीह, ओडि़या, बांदु, तिलाइटांड़, जानुम, पलाशडीह, हेवेन, केंदाआंदा आदि समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और ईचागढ़ के समग्र विकास और राज्य में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए साधु चरण महतो को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की. इनके अलावा साधु चारण महतो की पत्नी सारथी महतो, आजसू पार्टी के महिला जिला अध्यक्ष अनिता पारित समेत अनेक महिलाओं ने भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और जनसंपर्क अभियान चलाकर साधु चरण महतो को विजयी बनाने का आह्वान किया़ इसके अलावा भाजपा नेता सह सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे गणेश माहली ने साधु चरण महतो के समर्थन में शनिवार को कपाली क्षेत्र का दौरा किया़ इस दौरान उन्हांेने पुडीसिली, गौरी, कांदरबेडा, धन्निगोडा, डोबो, तामुलिया आदि गांवों का दौरा किया़

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel