भोजपुरी साहित्यकारों का सम्मान 13 को
सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् करेगा आयोजनमॉरीशस से लौटे नगर के साहित्यकार होंगे सम्मानितअतिथियों के लिए लिट्टी पार्टी का भी होगा आयोजनजमशेदपुर : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् की ओर से 13 दिसंबर ( शनिवार) को एक सम्मान समारोह सह लिट्टी भोज का आयोजन किया जा रहा है. उक्त समारोह में हाल ही मॉरीशस सरकार […]
सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् करेगा आयोजनमॉरीशस से लौटे नगर के साहित्यकार होंगे सम्मानितअतिथियों के लिए लिट्टी पार्टी का भी होगा आयोजनजमशेदपुर : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् की ओर से 13 दिसंबर ( शनिवार) को एक सम्मान समारोह सह लिट्टी भोज का आयोजन किया जा रहा है. उक्त समारोह में हाल ही मॉरीशस सरकार के निमंत्रण पर वहां आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भाग लेकर लौटे शहर के भोजपुरी साहित्यकारों का सम्मान किया जायेगा. इस अवसर पर सम्मानित होने वाले भोजपुरी साहित्यकार अपने संस्मरण एवं मॉरीशस में भोजपुरी पर साहित्यकारों द्वारा प्रस्तुत विचारों पर चर्चा होगी. परिषद् के पदाधिकारी अरविंद विद्रोही ने बताया कि संध्या 4:00 बजे से आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में संध्या 7:00 बजे से लिट्टी भोज का आयोजन भी किया जायेगा.