profilePicture

ईचागढ से भाजपा के टिकट पर साधु चरण महतो का दुसरा चुनाव

प्रतिनिधि,चांडिलभारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साधु चरण महतो का ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार मैदान में थे़ पहली बार उन्होंने 2009 में ईचागढ़ से चुनाव लड़ा था़ चुनाव के बाद उन्होंने ईचागढ़ से अपना रिश्ता बनाये रखा और 2014 में भाजपा के टिकट पर ही दूसरी बार चुनाव लड़ा. भाजपा में आने के पूर्व […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 23, 2014 6:02 PM

प्रतिनिधि,चांडिलभारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साधु चरण महतो का ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार मैदान में थे़ पहली बार उन्होंने 2009 में ईचागढ़ से चुनाव लड़ा था़ चुनाव के बाद उन्होंने ईचागढ़ से अपना रिश्ता बनाये रखा और 2014 में भाजपा के टिकट पर ही दूसरी बार चुनाव लड़ा. भाजपा में आने के पूर्व श्री महतो कांग्रेस पार्टी में सरायकेला खरसावां जिला के प्रभारी जिलाध्यक्ष थे़ साक्षर साधु चरण महतो के खिलाफ दो मामले न्यायालय में विचाराधीन है़ उनके पास 10 लाख 29 हजार 925 रुपये की चल एवं 23 लाख 92 हजार 925 रुपये की अचल संपत्ति है़ नामांकन के साथ दिये गये संपत्ति के ब्यौरे में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के पास सात लाख 80 हजार 100 रुपये की चल एवं 15 लाख 36 हजार 100 रुपये की अचल संपत्ति है़

Next Article

Exit mobile version