चार को मानगो गांधी मैदान से निकलेगा जुलूस- ए- मोहम्मदी
-9 बजे मानगो गांधी मैदान से निकलेगा जुलूस- ए- मोहम्मदी-10.30 बजे साकची आम बागान मैदान पहुंचेगा- 11.30 बजे आम बागान मैदान से स्ट्रेट माइल रोड होते हुए धातकीडीह सेंटर मैदान के लिए रवाना होगावरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो गांधी मैदान से चारजनवरी को जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला जायेगा. यह निर्णय बिष्टुपुर मसजिद में मौलाना हफीजुद्दीन की […]
-9 बजे मानगो गांधी मैदान से निकलेगा जुलूस- ए- मोहम्मदी-10.30 बजे साकची आम बागान मैदान पहुंचेगा- 11.30 बजे आम बागान मैदान से स्ट्रेट माइल रोड होते हुए धातकीडीह सेंटर मैदान के लिए रवाना होगावरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो गांधी मैदान से चारजनवरी को जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला जायेगा. यह निर्णय बिष्टुपुर मसजिद में मौलाना हफीजुद्दीन की सदारत में तंजीम अहले सुन्नत व जमात की बैठक में लिया गया. बैठक में तंजीम के पदाधिकारी, विभिन्न मसजिद के इमाम तथा प्रमुख लोग उपस्थित थे. तंजीम के उपाध्यक्ष हाफिज असरार अहमद ने बताया कि सुबह 9 बजे मानगो गांधी मैदान से जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला जायेगा जो मानगो चौक, मानगो पुल होते हुए 10.30 बजे साकची आम बागान मैदान पहुंचेगा. आम बागान मैदान में एक घंटे तक तकरीर और नात होगा. 11.30 बजे जुलूस ए मोहम्मदी साकची आम बागान मैदान से निकलेगा और साकची गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड होते हुए दिन के एक बजे धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान पहुंचेगा.धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में तकरीर, नात एवं दुआ होगी.