11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

नयी ऊंचाइयों को छूने का साल : सायरस

जमशेदपुर: आने वाला साल विकास की नयी ऊंचाइयों और बुलंदियों को छूने का साल होगा. टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के नाम जारी संदेश में उक्त बातें कही. सायरस मिस्त्री ने ग्रुप की कंपनियों को आने वाले साल में नयी तकनीक और जरूरतों के मुताबिक अपने उत्पादों को ढालने […]

जमशेदपुर: आने वाला साल विकास की नयी ऊंचाइयों और बुलंदियों को छूने का साल होगा. टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के नाम जारी संदेश में उक्त बातें कही.

सायरस मिस्त्री ने ग्रुप की कंपनियों को आने वाले साल में नयी तकनीक और जरूरतों के मुताबिक अपने उत्पादों को ढालने की अपील की. साथ ही ऐसे ही उत्पादों पर फोकस करने का भी निर्देश दिया. श्री मिस्त्री ने कहा कि बदलते हुए परिवेश और राजनीतिक वातावरण ने नयी आशा का संचार किया है. लेकिन कई नयी चुनौतियां भी सामने है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का जो मेड इन इंडिया का कांसेप्ट है. उससे विकास जरूर होगा. देश में एक नया माहौल बना है.उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूके जैसे देश भी चुनौतियों से पिछले साल जूझते रहे हैं. वहीं चीन और यूरोप जैसे देशों ने भी घाटे का सामना किया है. तकनीकी विकास के लिए नया माहौल तैयार करना सबसे ज्यादा जरूरी है. टाटा ग्रुप के 5.82 लाख कर्मचारियों के नाम जारी पत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट पर जोर देने की अपील की है और कहा है कि नये बदलाव के लिए यह जरूरी है कि नित्य विकास हो और तकनीकी तौर पर सारे क्षेत्र को विकसित किया जाये. उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर कई चुनौतियां है.

इन सारी चुनौतियों से मुकाबले के लिए जरूरी है कि टाटा ग्रुप के विजन 2025 को हासिल किया जाये. जिसके तहत टाटा ग्रुप चाहता है कि समाज को साथ में जोड़ने के लिए काम किया जाये और शेयर्ड विजन के साथ देश और समाज के विकास में टाटा ग्रुप अपनी अहम भूमिका निभा सके. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिए टाटा ग्रुप सदा काम करता रहा है. महिला सशक्तिकरण के लिए भी टाटा समूह तेजी से काम करेगा. उन्होंने कहा कि टाटा समूह के विकास में 1 लाख 40 हजार महिलाओं ने भागीदारी निभायी है, यह सबसे खुशी की बात है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel