डिमना से स्टेशन तक गरीबों को कंबल ओढ़ाया

(फोटो मनमोहन की होगी)रंगीलो श्याम सेवा संघ ने बांटे 251 कंबलजमशेदपुर. रंगीलो श्याम सेवा संघ, टाटानगर के सदस्यों ने शुक्रवार की रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर सड़क किनारे 250 से अधिक बेघर लोगों को कंबल प्रदान किये. संस्था के अध्यक्ष विश्वनाथ नरेडी के नेतृत्व में सदस्यों के करीब 50 लोगों के दल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 10, 2015 1:03 AM

(फोटो मनमोहन की होगी)रंगीलो श्याम सेवा संघ ने बांटे 251 कंबलजमशेदपुर. रंगीलो श्याम सेवा संघ, टाटानगर के सदस्यों ने शुक्रवार की रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर सड़क किनारे 250 से अधिक बेघर लोगों को कंबल प्रदान किये. संस्था के अध्यक्ष विश्वनाथ नरेडी के नेतृत्व में सदस्यों के करीब 50 लोगों के दल ने साकची गोल चक्कर से कंबल वितरण आरंभ किया. सदस्य एमजीएम अस्पताल, मानगो मुख्य मार्ग, डिमना रोड होते हुए हाइवे तक पहुंचे. फिर वहां से साकची, बर्मामाइंस होते हुए स्टेशन तक गये एवं सड़क किनारे सोये बेघर, बेसहारा लोगों को कंबल ओढ़ा कर उन्हें जाड़े से बचाने की कोशिश की. दल में श्री नरेडी के अलावा महासचिव राजेश शर्मा, सचिव दीपक सारडा, कोषाध्यक्ष वासुदेव अग्रवाल आदि सहित संस्था के अधिकांश वरीय सदस्य शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version