मनरेगा के बरखास्त कर्मियों के आवेदन पर सुनवाई आज
जमशेदपुर. राज्य के बरखास्त मनरेगाकर्मी (रोजगार सेवक) के आवेदन पर मंगलवार (13 जनवरी) को रांची स्थित मनरेगा कोषांग में सुनवाई होगी. सभी जिलों के लिए सुनवाई के लिए अलग-अलग समय तय किये गये हैं. हड़ताल एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पूरे राज्य में कई रोजगार सेवकों को बरखास्त किया गया था. पूरे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 12, 2015 8:03 PM
जमशेदपुर. राज्य के बरखास्त मनरेगाकर्मी (रोजगार सेवक) के आवेदन पर मंगलवार (13 जनवरी) को रांची स्थित मनरेगा कोषांग में सुनवाई होगी. सभी जिलों के लिए सुनवाई के लिए अलग-अलग समय तय किये गये हैं. हड़ताल एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पूरे राज्य में कई रोजगार सेवकों को बरखास्त किया गया था. पूरे राज्य से 112 बरखास्त रोजगार सेवकों द्वारा राज्य मनरेगा कोषांग में आवेदन दिया गया था. 112 लोगों की सूची में पूर्वी सिंहभूम जिले के एक भी रोजगार सेवक का नाम नहीं है. ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव शिवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने उपायुक्त को पत्र लिख कर इस बात की जानकारी दी है तथा अपने जिले के डीडीसी और बरखास्त मनरेगा कर्मियों को सुनवाई हेतु मंगलवार को भेजने कहा है.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
