झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ का पुनर्गठन 18 को
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ का पुनर्गठन 18 जनवरी को किया जायेगा. इसके लिए उक्त तिथि को रांची में संघ की एक बैठक बुलायी गयी है. यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष लेदेम मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक में संघ की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया जायेगा. इनमें कस्तूरबा […]
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ का पुनर्गठन 18 जनवरी को किया जायेगा. इसके लिए उक्त तिथि को रांची में संघ की एक बैठक बुलायी गयी है. यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष लेदेम मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक में संघ की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया जायेगा. इनमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत कर्मी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बैठक के लिए स्थान और समय फिलहाल तय नहीं हो सका है.